फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एनएच 505 पर लोसर और काजा को जोड़ने वाला पुल ढहा, साथ में डंपर भी गिरा, चालक सुरक्षित

Sun, 25 Aug 2024 04:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)।

सार

एनएच 505 पर लोसर और काजा को जोड़ने वाला पुल आज सुबह ढह गया। वहीं, पुल से गुजर रहा डंपर भी साथ में गिर गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेत से भरा डंपर गुजरने से करीब 15 साल पुराना स्पीति का चिचोग पुल रविवार सुबह ढह गया। इससे काजा-कुल्लू संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही बीआरओ ने फिलहाल ट्रैफिक को कियामों पुल की ओर डायर्वट कर दिया है। बीआरओ ने कल्वर्ट बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस हादसे में किसी जानमाल की नुकसान होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह लोहे का पुल था। बीच में लकड़ी के स्लीपर लगे थे। इस पुल से डंपर गुजर रहा था कि अचानक पुल टूट गया। इस हादसे में चालक सुरक्षित है। सूचना मिलते ही लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बीआरओ के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि बीआरओ के ओसी से बातचीत के बाद मौके पर दो अधिकारी पहुंच गए हैं। जल्द नए पुल का निर्माण किया जाएगा। ओसी बीआरओ 01 आरटीसी राजकुमार प्रकाश ने बताया कि इस पुल की क्षमता 12 टन है, लेकिन एक साइड से लोड अधिक होने से पुल टूट गया। यह पुल काफी पुराना पुल है। मरम्मत का काम ठेकेदार को दे दिया है। अभी पानी कम है, इसलिए कल्वर्ट लगाकर कर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस स्थान पर नया पुल जल्द बनाया जाएगा ।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें