फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपया टैक्स चोरी भी साबित हुई तो छोड़ दूंगा विधायकी: बलवीर वर्मा

Thu, 04 Mar 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा है कि अगर एक रुपया टैक्स चोरी भी साबित हुई तो वह विधायकी छोड़ देंगे। जिसे टैक्स चोरी कहा जा रहा है, वह देनदारी है। यह बेचे गए फ्लैट पर सर्विस टैक्स नहीं चुकाने का मामला है। अन्य टैक्स की बात नहीं है। आजकल काम नहीं चल रहा है। ऐसे में कर्ज लेकर देनदारी को चुका दूंगा। 

विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अर्द्ध न्यायिक मामला है, जो भी फैसला होगा उस हिसाब से इसे चुकता किया जाएगा। चौपाल की जनता जानती है कि मैं न तो खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। वीरवार को विधानसभा परिसर में वर्मा ने सभी बैंक खाते सीज होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि चूंकि अधिकारियों पर 31 मार्च तक रिकवरी का दबाव रहता है तो ऐसा किया गया है। कुछ पैसा उन्होंने पिछले दिनों भी जमा किया है। ये खाते खोल दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यह सर्विस टैक्स भी फ्लैट वालों ने देना था। हालांकि, उन्होंने इसे खुद ही चुकाने का निर्णय लिया है। वह रिटर्न भरते हैं, उसमें सारे फ्लैट और संपत्ति दिखाते हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर आज भी फॉर्म तीन दर्शाया नहीं गया है। वर्मा ने कहा है कि उनके विरोधी इस मामले को तूल दे रहे हैं, जबकि चौपाल की जनता को सब पता है। वर्तमान में बकाया सर्विस टैक्स 80 से 85 लाख है। पोर्टल पर 1.2 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। चालान नहीं दिया गया है। वरना यह नौबत ही नहीं आती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें