फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर की आरती को ऑनलाइन देख सकेंगे श्रद्धालु

Wed, 07 Apr 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर

सार

  • नवरात्र के दौरान 9 दिन तक मंदिर में सुरक्षा के होंगे पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने विभागीय अफसरों और मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां भीमाकाली मंदिर में होने वाली आरती को श्रद्धालु अब ऑनलाइन देख सकेंगे। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 13 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर भीमाकाली मंदिर, खोपडी मंदिर रामपुर और श्राईकोटी मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में सुरक्षा को लेकर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने विभागीय अफसरों और मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने नजदीक मंदिरों में जाकर स्थिति का जायजा लें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पूजा पाठ और भंडारे पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम में भी 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि भीमाकाली मंदिर में पूजा पाठ और आरती को ऑनलाइन देखने के लिए व्यवस्था की गई है। लोगों की सुविधा के लिए भीमाकाली मंदिर सराहन में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट ,एक नर्स और अन्य कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर में आने वाले सभी लोगों की सूची बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मंदिरों में में दर्शन के दौरान किसी चीजों को न छूएं। बैठक में बीडीओ केआर कपूर, बीएमओ डॉ. आरके नेगी, नायब तहसीलदार तकलेच एनके वर्मा, मंदिर ट्रस्ट अधिकारी बीआर नेगी, सत्यानारायण मंदिर प्रभारी डीके नेगी, डॉ. सचिन वर्मा इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें