फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बनीखेत के युवक को खालिस्तानियों से मिलीं धमकियां, भिंडरावाले के विरोध में डाली थी पोस्ट

Mon, 19 Aug 2024 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक युवक को खालिस्तानियों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने उन्हें समर्थन का एलान किया। बीते शुक्रवार को वह जिम जा रहे थे तो बनीखेत में एक गाड़ी में छह लोग सवार होकर आए और उन्हें धमकाने और हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने भागकर जान बचाई।
 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्थानीय युवक को खालिस्तानियों से धमकियां से मिल रही हैं। विदेशों से उनके नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। युवक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने गाड़ी की विंड स्क्रीन पर भिंडरावाले की फोटो के विरोध में सोशल मीडिया में पोस्ट डाली थी। इसके बाद उसे खालिस्तानियों की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


युवक ने पुलिस को टैग कर मदद मांगी। इस पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने उन्हें समर्थन का एलान किया। कंगना ने कहा कि हिमाचल पुलिस को इस मामले को गंभीरता से देखना चाहिए। पुलिस चौकी बनीखेत और डलहौजी थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सिद्धार्थ बकारियां ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में पंजाब नंबर की गाड़ी की फोटो पोस्ट की। इस पर भिंडरावाले की फोटो लगी थी। इसके बाद उन्हें कनाडा, यूएसए और मालदीव के नंबरों से कॉल आने लगे। बीते शुक्रवार को वह जिम जा रहे थे तो बनीखेत में एक गाड़ी में छह लोग सवार होकर आए और उन्हें धमकाने और हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। पीड़ित के बयान के अनुसार जिस जगह उस पर लोगों ने हमला करने की कोशिश की है, उसके इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें