फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला के कमला नेहरू अस्पताल की तर्ज पर अब सभी जिलों में बनेंगे शिशु केयर यूनिट

Mon, 27 Feb 2023 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को घर-द्वार के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
कमला नेहरू अस्पताल शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के वार्ड अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल की तर्ज पर इन अस्पतालों में शिशु केयर यूनिट स्थापित किए जाएंगे। इन यूनिटों में समय से पूर्व जन्म, कमजोर शिशु, पैदा होते ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आदि बीमारियों से पीड़ित नवजातों को रखा जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से जच्चा-बच्चा वार्डों में करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 

विज्ञापन


इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि महिलाओं को सूबे के सबसे बड़े जच्चा-बच्चा कमला नेहरू अस्पताल आने की जरूरत न पड़े। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को घर-द्वार के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इससे जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहेगा।

पैरामेडिकल स्टाफ की होगी भर्ती: हिमाचल के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती होगी। स्वास्थ्य निदेशालय में रिक्त पदों को भरने की तैयारियां चल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अस्पतालों में डॉक्टरों के अधिकांश पद भरे गए हैं। फार्मासिस्ट और तकनीकी स्टाफ की कमी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें