फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड करेंगे सिरमौर के अजय

Sat, 26 Dec 2020 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के पोक्का पंचायत के कांडो निवासी अजय प्रताप सिंह का चयन गणतंत्र दिवस की दिल्ली के राजपथ में होने वालों परेड के लिए हुए है। अजय प्रताप सिंह नाहन डिग्री कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। अजय एनसीसी के छात्र हैं। वह जिला सिरमौर से परेड में शामिल होने वाले इकलौते युवक हैं। हिमाचल प्रदेश से पांच लड़के और तीन लड़कियों का चयन राजपथ में होने वाली परेड के लिए हुआ है।

विज्ञापन


इनमें दो कुल्लू, एक शिमला, एक पालमपुर से है। अजय प्रताप सिंह के पिता मदन चौहान ने इसे युवक की कड़ी मेहनत का फल बताया है। अजय ने बताया कि पिछले वर्ष भी वह गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए चयनित हुए थे, लेकिन अंतिम दौर में बाहर हो गए थे। अजय ने इसका श्रेय कर्नल जोगेंद्र कुमार, जेसीओ राम दत्त, सीएचएम भीम सिंह को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें