फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Sample Fail: छठी से दसवीं की छात्राओं के लिए आई वर्दियों के सैंपल फेल

Sun, 29 May 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हरोली शिक्षा खंड से वर्दियों के दो सैंपल जांच के लिए शिमला भेजे थे। इनमें एक सैंपल पास तो दूसरा फेल हो गया था। पास सैंपल वाली वर्दियां विद्यार्थियों में वितरित कर दी गईं। जिन वर्दियों के सैंपल फेल हुए, उनकी जगह वर्दी की नई खेप मंगवाई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिले के हरोली शिक्षा खंड में छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं को नई वर्दी का इंतजार है। हरोली शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आईं अधिकतर वर्दियां वितरित कर दी गई हैं, लेकिन छठी से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए आई वर्दी की खेप के सैंपल फेल हो गए हैं। इस कारण इन कक्षाओं की छात्राओं को वर्दी वितरित नहीं हो सकी है। अब शिक्षा विभाग ने नई वर्दी की मांग शिक्षा निदेशालय को भेजी है। नई खेप आने और उसके सैंपल पास होने पर छात्राओं को वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले से सात शिक्षा खंडों के तहत अधिकतर स्कूलों में वर्दियों का वितरण हो चुका है। हरोली शिक्षा खंड में ही वर्दी वितरित नहीं हो पाई थी। वर्दियों की सैंपल रिपोर्ट नहीं आई थी। हरोली शिक्षा खंड से वर्दियों के दो सैंपल जांच के लिए शिमला भेजे थे। इनमें एक सैंपल पास तो दूसरा फेल हो गया था। पास सैंपल वाली वर्दियां विद्यार्थियों में वितरित कर दी गईं। जिन वर्दियों के सैंपल फेल हुए, उनकी जगह वर्दी की नई खेप मंगवाई गई है।

जिन वर्दियों के सैंपल फेल हुए हैं वह छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं को वितरित की जानी थीं। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिन वर्दियों के सैंपल पास नहीं हुए हैं, उनकी जगह नई वर्दियों की मांग भेजी है। जल्द नई वर्दी की खेप आने के बाद उसकी सैंपलिंग कर उन्हें बच्चों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


निजी स्कूलों की वर्दियों में आ रहे कई विद्यार्थी    
कोरोना काल के बाद 2022-23 शैक्षणिक सत्र में बड़ी संख्या में निजी स्कूलों से विद्यार्थियों ने सरकारी का रुख किया है। हरोली शिक्षा खंड में छठी से दसवीं तक की कक्षाओं में निजी स्कूलों से आने वाली छात्राएं अभी भी पुरानी वर्दी में स्कूल पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें