फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 6.4 फीसदी महिलाएं, 6.8 फीसदी पुरुष ब्लड शुगर से पीड़ित

Tue, 29 Dec 2020 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में ब्लड शुगर बीमारी जानलेवा बनती जा रही है। हर साल इस बीमारी से 200 लोगों की मौत हो रही है। हिमाचल में 6.4 महिलाएं फीसदी और 6.8 फीसदी पुरुष इस बीमारी से पीड़ित हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के तहत 13.9 फीसदी महिलाएं, 14.7 पुरुष शुगर की दवाइयां खा रहे हैं। इसका कारण खानपान में बदलाव होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने चेताया है कि अगर लोग नहीं संभलते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह सर्वे 16 जुलाई से लेकर 5 नवंबर, 2020 तक किया गया है। इसमें 10,388 परिवारों की महिलाओं और पुरुषों को लिया गया। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह बीमारी कम, जबकि शहरी क्षेत्रों में ज्यादा है। शहरी क्षेत्रों में लोगों आराम की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। गांव में महिलाएं पुरुष एक्सरसाइज जैसे कठिन में लगे रहते हैं। 

आंखों पर ज्यादा अटैक करता है शुगर 
यह बीमारी आंखों पर ज्यादा अटैक करती है। परहेज न करने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इस बीमारी से शरीर में अकड़न, मीठा और ज्यादा नमक वाली खाद्य वस्तुओं का सेवन करने को दिल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें