मार्क टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व में अलाइनमेंट में सामने आई कमियों को दुरुस्त कर प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। टीम लीडर इंजीनियर सतीश नाग ने कहा कि अलाइनमेंट स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर फीडबैक लिया है। इसके अनुसार ही खाका तैयार किया है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने फोरलेन निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि दोनों ओर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालियां और उपर जालियां लगाई जाएं। इससे बरसात का पानी घरों में प्रवेश करने और बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।