फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता स्कूल न्यू बनने की दौड़ से 102 अभ्यर्थी बाहर

Tue, 10 Nov 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता स्कूल न्यू बनने की दौड़ से 104 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। अधूरे और गलत दस्तावेज देने के चलते राज्य लोकसेवा आयोग ने यह कार्रवाई की है। 47 पदों के लिए लोकसेवा आयोग के माध्यम से शिक्षा विभाग भर्ती करवा रहा है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक योग्यता को लेकर ऑनलाइन आवेदन के समय अधूरी जानकारी दी। कुछ अभ्यर्थी अपनी पात्रता को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इन सब कारणों के चलते आयोग ने 102 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है।

उधर, 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक नियुक्ति के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया चलेगी। 15 नंबर का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा को पास करने वाले करीब 500 अभ्यर्थी इस प्रक्रिया से गुजरेंगे।
विज्ञापन


फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के 85 अंकों और मूल्यांकन के 15 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लोकसेवा आयोग ने 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक रोलनंबर के आधार पर मूल्यांकन के लिए बुलाने वाले अभ्यर्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें