फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने ऊना से अमृतसर के लिए मांगी ट्रेन, संसद में उठाया मामला

Tue, 27 Aug 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्र सरकार में वित्त और कॉरपोरेट विभाग के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रेल से जुड़े अनेक मसलों को उठाया है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्रालय के समक्ष गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरु नानक देव के वंशजों की भूमि ऊना से अमृतसर के लिए ट्रेन का विस्तार मांगा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल से अमृतसर के लिए ट्रेन चलती है जिसका विस्तार ऊना के लिए होना चाहिए। इससे दोनों गुरु नगरियां आपस में जुड़ पाएंगी। नांदेड़ साहिब ट्रेन को सप्ताह में दो बार चलाने का मामला भी उठाया है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने ऊना से हमीरपुर रेल लाइन के कार्य को भी अगले चरण में ले जाने का मामला उठाया है। चंडीगढ़ से अजमेर तक चलने वाले गरीब रथ को भी अंब तक विस्तार मिले इसका मामला भी उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें