पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर को भारत में मिलाने की उपलब्धि का श्रेय डॉ. श्याम प्रसाद के आंदोलन को भी जाता है। शांता ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि कि वे 66 साल पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में कश्मीर के सत्याग्रह आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाकर उनको सम्मानित करें। शांता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इसके लिए पत्र लिखा है।