फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईआईटी प्रशिक्षुओं से भरी चलती टैक्सी बनी आग का गोला, वीडियो वायरल, ऐसे बची जान

Wed, 14 Oct 2026 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी शहर की ओर आ रही टैक्सी में बुधवार को अचानक आग लग गई। टैक्सी में चालक व छह प्रशिक्षुओं ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
आईआईटी प्रशिक्षुओं से भरी चलती टैक्सी बनी आग का गोला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर जा रही टैक्सी में बुधवार को अचानक आग लग गई। टैक्सी में चालक व छह प्रशिक्षुओं ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। दमकल जवानों ने पानी की बौछार कर टैक्सी में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टैक्सी पूरी तरह जल कर राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मंडी शहर के पैलेस कॉलोनी के निवासी अंकित की टैक्सी को उसका भाई राहुल चला रहा था। पता चला है कि इस टैक्सी को आईआईटी प्रबंधन की ओर से हायर किया था। बुधवार को जब टैक्सी में सवार होकर प्रशिक्षु मंडी की तरफ आ रहे थे। करीब सवा चार बजे कटिंडी से करीब एक किलोमीटर दूर टैक्सी में अचानक आग लग गई। अग्निशमन केंद्र मंडी के फायरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि टैक्सी पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें