फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मोहन भागवत बोले- संघ और स्वयंसेवकों से बढ़ीं समाज की उम्मीदें

Wed, 18 Jun 2025 01:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और आगामी योजनाओं पर बात रखी। 
विज्ञापन
आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और आगामी योजनाओं पर बात रखी। उन्होंने कहा कि एक सदी में संघ ने राष्ट्रहित के विचार पर करोड़ों स्वयंसेवकों को तैयार किया है। संघ का विचार आज समाज में स्वीकार्य है और अब समाज की उम्मीदें भी संघ और स्वयंसेवकों से बढ़ी हैं। ऐसे में स्वयंसेवक सामाजिक दायरे को बढ़ाकर दायित्व के प्रति और अधिक सजग हों। मंगलवार को 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग में बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों से संवाद किया। संघ प्रमुख जिले की टिप्पर पंचायत में स्थित ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास परिसर में बोल रहे थे। वर्ग कार्यवाह डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि कि सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम के चार दिन रहेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों से संवाद किया है। यहां पर उत्तर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के स्वयंसेवक वर्ग में शामिल हैं। इसके अलावा  संघ से जुड़े हुए कई प्रचारक और पदाधिकारी यहां पहुंचे हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन 19 जून को होगा। हालांकि समापन से पूर्व ही भागवत यहां से लौट जाएंगे। वर्ग के समापन समारोह में 19 जून को प्रमुख अतिथि के रूप में टोंगलेन चेरिटेबल ट्रस्ट, धर्मशाला के निदेशक भिक्षु जामयांग और आरएसएस के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। 30 मई से शुरू हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में कुल 212 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें