फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अटल रोहतांग 4जी कनेक्टिविटी वाली दुनिया की पहली टनल, ट्रायल रहा सफल

Sun, 20 Sep 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग को बीएसएनएल ने 4जी कनेक्टिविटी से लैस कर दिया है। यह दुनिया की पहली टनल होगी जिसमें 4जी कनेक्टिविटी मुहैया करवाई गई है। टनल के अंदर 25 एमबीपीएस की स्पीड रहेगी। वहीं तेज गति वाहनों में 10 एमबीपीएस की हाई स्पीड मिलेगी। शनिवार को बीएसएनएल ने इसका सफल ट्रायल कर लिया है। अब इसे प्रधानमंत्री के दौरे पर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि महाप्रबंधक बीएसएनएल मंडी जोन डीएन कात्यायन ने की है। उन्होंने कहा कि धुंधी टनल के मुख्य द्वार के समीप आईपीपीबी एक्स उपकरण स्थापित किए गए हैं। इससे टनल के साथ लगते क्षेत्रों में लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और हॉटलाइन इत्यादि की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कुल्लू और मनाली के बीच 34 किलोमीटर तक अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क को दुरुस्त कर चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें