फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पॉक्सो एक्ट मामले में विधायक हंसराज को मिली जमानत, न्यायालय परिसर से भावुक होकर निकले

Thu, 27 Nov 2025 01:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। 
विज्ञापन
जमानत मिलने के बाद भावुक हुए विधायक हंसराज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह के विधायक हंसराज को पोक्सो एक्ट मामले में विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद हंसराज न्यायालय परिसर से भावुक होकर बाहर आए। वीरवार को विधायक हंसराज अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। अदालत ने इससे पहले 22 नवंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं, लेकिन फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की सुनवाई तय की थी। अदालत से जमानत मिलने के बाद विधायक ने इसे संविधान की जीत करार दिया है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
विधायक हंसराज पर चुराह की एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में अदालत के आदेशों पर विधायक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने पहले भी अदालत में याचिका लगाई थी। इस पर उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी। अब उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका दी है, जिस पर वीरवार को फैसला आया है। हंसराज से पुलिस छह बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें