जमानत मिलने के बाद भावुक हुए विधायक हंसराज।
- फोटो : संवाद
चुराह के विधायक हंसराज को पोक्सो एक्ट मामले में विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद हंसराज न्यायालय परिसर से भावुक होकर बाहर आए। वीरवार को विधायक हंसराज अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। अदालत ने इससे पहले 22 नवंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं, लेकिन फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की सुनवाई तय की थी। अदालत से जमानत मिलने के बाद विधायक ने इसे संविधान की जीत करार दिया है।