उन्होंने जनता से भी अपील की थी कि अगर कोई व्यक्ति राशन की सब्सिडी छोड़ना चाहता है तो वह विभाग को इस बारे सूचित कर सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में यह बात फिर दोहराई है।
सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मैंने और मंत्रियों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की साइट में सब्सिडी छोड़ने के लिए एक फॉर्म डाउनलोड किया है। इसमें लोग सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो विभाग को पत्र भेजकर भी इस बारे सूचित किया जा सकता है।