कोरोना वायरस के खतरे के कारण पैदा हुई स्थिति में दूध की कमी नहीं आने दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने बुधवार को सभी प्लांटों की समीक्षा की। इन प्लांटों के अधिकारियों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि दूध की सप्लाई में कोई कमी न रहे।
इस दौरान सैनिटाइजेशन और हाइजीन का ख्याल रखने के लिए भी कहा गया। साथ ही दुग्ध प्रसंघ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बिस्किट, पंजीरी तथा मिल्क पाउडर की आपूर्ति भी जारी रखेगा, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं को इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहे।
यदि हिमाचल के लोगों को किसी क्षेत्र में दूध तथा दूध से निर्मित उत्पाद उपलब्ध नहीं हो रहे हैं तो उस क्षेत्र के खुदरा व्यापारी के नंबरों पर अपनी मांग एक दिन पहले रख सकते हैं। मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और कुल्लू में 9418047034, 7018226490 पर संपर्क किया जा सकता है।