फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों को मिलीं 259 सहायक स्टाफ नर्स, सरकार ने जारी किए नियुक्ति पत्र

Tue, 04 Aug 2026 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की है
विज्ञापन
सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती(सांकेतिक)। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की है। इन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों की अनुशंसा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने की है। नव नियुक्त सहायक स्टाफ नर्सों की तैनाती इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना में की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। साथ ही प्रदेश के तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति से बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले जून 2026 में भी प्रदेश सरकार ने विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 372 सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की थी। लगातार दूसरी बड़ी भर्ती के जरिए सरकार स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पद भरने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक स्टाफ नर्सों की यह भर्ती स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाता रहेगा, ताकि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो और मरीजों को बेहतर एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें