फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal MC Election: स्ट्रांग रूम और वेयर हाउस में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Mon, 04 May 2026 10:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नगर निगम चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम और वेयर हाउस में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम और वेयर हाउस में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इन स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई है। 24 घंटे हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण और सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम चुनाव अवधि के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वेयर हाउस और स्ट्रांग रूम में डबल लॉक सिस्टम लागू किया गया है। एक चाबी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और दूसरी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के पास रहती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिना दोनों अधिकारियों की उपस्थिति के कमरे को खोला नहीं जा सकता। चुनाव अवधि के दौरान किसी भी स्ट्रांग रूम या वेयरहाउस को खोलने के लिए सख्त प्रक्रिया तय की गई है। इसके तहत 24 से 48 घंटे पहले सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को लिखित सूचना देना अनिवार्य है। स्ट्रांग रूम केवल उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर लॉग बुक में दर्ज किए जाएंगे। मतदान के बाद मशीनों को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी सील लगाने की भी अनुमति होगी। मतगणना के दिन सुबह पर्यवेक्षक और उम्मीदवारों की मौजूदगी में ही स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें