फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरभद्र चुनाव लड़ें या नहीं, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता'

Mon, 28 Aug 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ें या नहीं, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा को सत्ता में आने के लिए कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े अथवा किसी और नेता के, भाजपा विस चुनावों में 60 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

धूमल नाचन विस क्षेत्र के चैलचौक के समीप नौण पंचायत में नाचन भाजपा के दलित स्वाभिमान समारोह के  दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में भाजपा एकजुट है और चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में विस का चुनाव भाजपा लड़ेगी। वीरभद्र सिंह सरकार ने प्रदेश को दीवालिया कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश की जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है और भाजपा के साथ जनता बड़ी संख्या में जुड़ रही है। इस मौके पर मंडी लोकसभा क्षेत्र के

सांसद रामस्वरूप शर्मा, शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप, अनुसूचित जाति भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सिकंदर, नाचन के विधायक विनोद कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा प्रवीण शर्मा,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा समेत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें