इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में प्रदेश जूडो एसोसिएशन की तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 10 से 15 आयु वर्ग के बच्चे भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय स्टेट जूडो प्रतियोगिता में 8 जिलों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
शुभारंभ पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्र और महासचिव रमेश चौहान मुख्य अतिथि थे। खिलाड़ियों को संयम और उत्साह से खेलने के दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता खेल परिसर के बैडमिंटन कक्ष में खेली जा रही है।
आठ राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों के खानपान और रहन-सहन की व्यवस्था जूडो एसोसिएशन कर रही है। एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले 22 खिलाड़ियों का चयन तेलंगाना में होने वाली सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 23 सितंबर से 4 अक्तूबर तक खेली जानी है। प्रतियोगिता के पहले दिन निर्जला डेल्टा शिमला, काशवि गांगटा शिमला, रिमझिम ठाकुर सोलन, कृति शिमला, एंजल चौहान मंडी, श्रुति बिलासपुर, महिमा सोलन, मुस्कान सोलन, रूपांशी ऊना,
अंकिता शर्मा शिमला, मन्नत दत्ता शिमला, महिमा कश्यप शिमला और लड़काें में रितिक डेल्टा शिमला, अंकुश शिमला, आदेश राज शिमला, रजत ठाकुर कुल्लू ने अगले दौर में जगह बना ली है।
आठ जिलों के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
स्टेट जूडो चैंपियनशिप में हिमाचल के करीब 8 जिलों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इनमें शिमला से करीब 50 खिलाड़ी, सोलन से 60 खिलाड़ी, बिलासपुर से 20, हमीरपुर से 10 खिलाड़ी, ऊना से 20, सिरमौर से 10, मंडी से 30 और कुल्लू से करीब 15 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।