फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 14 मई को चकमा देकर हो गया था फरार

Tue, 14 Jul 2026 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर अजय कुमार को बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय कुमार झज्जर (हरियाणा) के गोयला ताला गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर बिलासपुर में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर अजय कुमार को बिलासपुर पुलिस ने हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो माह पहले हरियाणा से बिलासपुर लाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम लगातार हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने झज्जर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

हरियाणा में चकमा देकर हो गया था फरार
आरोपी अजय कुमार झज्जर (हरियाणा) के गोयला ताला गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर बिलासपुर में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य शूटर है और इस मामले में नामजद आरोपी है। एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस 14 मई 2026 को आरोपी को हरियाणा कोर्ट में पेश करने ले गई थी। पेशी के बाद बिलासपुर लौटते समय आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन

विशेष टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार
 मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई और लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर उसकी तलाश की जाती रही। आखिरकार पुलिस को आरोपी के झज्जर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिलासपुर लाया जाएगा, जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उससे फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों, संपर्कों और उसे शरण देने वालों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें