हिमाचल के मंडी-पठानकोट एनएच पर कोटरोपी पहाड़ी के दरकने से बस समेत मलबे में दफन यात्रियों के शवों को निकालने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार शाम तक मलबे से कोई शव बरामद नहीं हुआ जबकि कइयों के दबे होने की आशंका है।
48 में से अब तक 32 मृतकों की पहचान पुलिस ने कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों में 12 जिला चंबा से हैं। 16 की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसमें 11 लोग यूपी के दो परिवारों के बताए जा रहे हैं, लेकिन परिजनों के आने के बाद ही शवों की शिनाख्त पुष्ट होगी।
उधर, एनडीआरएफ, सेना और पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। डीसी मंडी संदीप कदम ने बताया कि अब तक 32 शवों की पहचान हो चुकी है।
कोटरोपी स्कूल मैदान में टेंट लगाकर शवों का पोस्टमार्टम किया और शवों को परिजनों के सुपुर्द किया। डीसी मंडी संदीप कदम का कहना है कि मंडी जोगिंद्रनगर मार्ग बंद है, जिसे बहाल करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस स्ट्रेच के पूरी तरह सेफ होने के बाद ही खोला जाएगा।
मनाली से कटड़ा बस के मृतकों की सूची
मनाली से कटड़ा बस के मृतकों की सूची
सुरुची ठाकुर पुत्री ज्ञान चंद, जिमजिमा जोगिंद्रनगर
नेहा खडून सरकाघाट
विनोद कुमार पुत्र तारा चंद गुम्मा पधर मंडी
बस रूट चंबा से मनाली (एचपर 73-4423)
सुरेश कुमार पुत्र नैन सिंह पंजोती पीओ त्लाहड सदर मंडी
केवल कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी दयोट उधमपुर जम्मू
पवन कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी फती बारी मनाली
खूब राम पुत्र जीत राम निवासी गांव जाहना रछांबी कुल्लू
करतार चंद पुत्र टीसी भाटिया निवासी गांव कुंसल पीओ तराह बैजनाथ
सुभाष सिंह पुत्र रूप चंद गांव कठुआ जेएंडके
सागर सिंह पुत्र काकू राम गांव कठुआ जेएंडके
अजय पुत्र मोहिंद्र कुमार कपूरथला पंजाब
मंदीप सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह करणबाग विक्रम नगर जेएंडके
चालक चंदन शर्मा पुत्र हरबंस निवासी बगला तहसील बल्ह मंडी
हेम सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह वीर बडगांव सदर मंडी
पलक शर्मा पुत्री तिलक शर्मा गांव हुट्टा सलूणी चंबा
शीला देवी पत्नी रवि भारद्वाज गांव रेई भरमौर चंबा
मुस्कान शर्मा पुत्री तिलक शर्मा निवासी हुट्टा सलूणी चंबा
मनीषा कुमारी पत्नी अमित कुमार गांव पुखरी चंबा
अमित कुमार पुत्र दूनी चंद, गांव पुखरी चंबा
अरमान शर्मा पुत्र तिलक शर्मा हुटटा सलूणी चंबा
गीता देवी पत्नी सतीश कुमार हुट्टा सलूणी चंबा
देवेंद्र शर्मा पुत्र केदान नाथ शर्मा गांव रेई भरमौर
सतपाल पुत्र चरण दास परिचालक नुरपूर कांगड़ा
सोमदेव पुत्र रवि भारद्वाज रेई भरमौर चंबा
पंकज पुत्र मेहर चंद गांव चचोगा मनाली
पुष्क राज पुत्र श्याम चंद धारा कुल्लू
बाइक सवार सन्नी कुमार तिलक राज निवासी टिकरू जोगिंद्रनगर
जगप्रीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह मकान नंबर 349/6 लोहर वैली
विजय कुमार पुत्र दलीप कुमार रूठार राख जिला चंबा
मदन लाल पुत्र मान सिंह फगोड़ पीओ डियूर सलूणी
पवन कुमार पुत्र तेज सिंह कंडी चंबा
मोहनिस गुरंग पुत्र विजेंद्र गुरंग वीपीओ खंदोड़ी इंदौरा कांगड़ा
बुटेल ने किया घटनास्थल का दौरा
विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने कोटरोपी में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। रविवार शाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।