फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Landslide: मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर भूस्खलन के कारण बंद, इलाके में बारिश जारी

Mon, 14 Jul 2025 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन हुआ है। इस वजह से हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग रविवार रात लगभग 11:50 बजे बंद हुआ। 
विज्ञापन


इससे पहले भी 12 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भारी भूस्खलन के चलते यही मार्ग अवरुद्ध हुआ था, जिसे प्रशासन की मुस्तैदी से 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया था।

एएसआई अनिल कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मार्ग बंद है और इलाके में बारिश जारी है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा और बारिश थमेगी, मार्ग को खोलने का काम फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्ग के बार-बार बंद होने से कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों एवं पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें