फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Delhi Visit: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे, आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हाल ही में केंद्र सरकार ने लंबित आपदा राहत पैकेज में से 2006 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। हालांकि, अभी इसकी पहली किस्त भी हिमाचल प्रदेश को नहीं मिली है। इसकी किस्त जल्द जारी करने के अलावा सीएम लंबित आपदा राहत पैकेज का भी मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे। वह मंडी जिले के थुनाग, करसोग आदि क्षेत्रों में बादल फटने से हुए जानमाल के नुकसान से शाह को अवगत करवाएंगे और प्रदेश के लिए आपदा राहत पैकेज मांगेंगे। सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए 2023 में आई आपदा राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने लंबित आपदा राहत पैकेज में से 2006 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। हालांकि, अभी इसकी पहली किस्त भी हिमाचल प्रदेश को नहीं मिली है। इसकी किस्त जल्द जारी करने के अलावा सीएम लंबित आपदा राहत पैकेज का भी मुद्दा उठाएंगे। मुख्यमंत्री बार-बार यह बात दोहरा चुके हैं कि वर्ष 2023 में आई आपदा में हिमाचल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले दिनों आई आपदा ने भी मंडी जिला समेत पूरे प्रदेश में करीब 800 करोड़ रुपये की क्षति हो चुकी है। वह ऐसे तमाम मसलों पर शाह से बात करेंगे।

कांग्रेस हाईकमान से भी कर सकते हैं मुलाकात, पार्टी अध्यक्ष पर साफ हो सकती है स्थिति
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम रहा है। प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाओं से उपजी असमंजस की स्थिति पर भी उनका दिल्ली दौरा स्थिति साफ कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें