फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडस्लाइड हादसा: कंडक्टर के आधे शव को कंबल में बांधकर लाया भाई

Tue, 15 Aug 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटरोपी (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले में हुए लैंडस्लाइड हादसे में एचआरटीसी बस के कंडक्टर का आधा शव बरामद किया गया। सुबह करीब 7:20 बजे एचआरटीसी बस के कंडक्टर सतपाल का भाई राजकुमार, ससुर और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल की ओर उतरे।
विज्ञापन


अभी तक प्रशासन की ओर से यहां पर कोई नहीं पहुंचा था। परिचालक के भाई राजकुमार ने बताया कि रविवार रात 8.30 बजे उनके भाई के आधा शव बरामद कर लिया था। वे डरे हुए थे आधे शव को कोई जानवर न खा ले।

वह रात दस बजे के बाद भाई के आधे शव को कंबल में लपेटकर कंधे पर रखकर ऊपर सड़क तक पहुंचा। रातभर स्कूल मैदान में रहे। यहां से सुबह शव जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से पूरा परिवार आधे शव को ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। शव को सड़क तक लाने के लिए प्रशासन की ओर से स्ट्रेचर तक नहीं मिला।

बता दें हिमाचल के मंडी जिले में हुए लैंडस्लाइड हादसे में 48 लोगों की मौत हुई है। पहाड़ दरकने से यात्रियों से भरी दो बसें मलबे में दब गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें