फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार केलांग-दिल्ली के लिए चलेगी वोल्वो बस

Fri, 02 Jul 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

मनाली से चंद्रताल के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। समुद्र तल से करीब 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा पर्यटकों के लिए सस्ती सुविधा देगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के लिए एक और सौगात लेकर आई है। जिला मुख्यालय केलांग से दिल्ली से लिए वोल्वो बस सेवा शुरू हो रही है। तीन जुलाई को मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा इसका शुभारंभ करेंगे। केलांग से दिल्ली के लिए बीच लाहौल से यह पहली वोल्वो बस सेवा होगी। वोल्वो बस सेवा के शुरू होने से लाहौल घाटी में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ घाटी के लोगों को भी दिल्ली जाने में आसानी होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा तीन जुलाई को ही मनाली से चंद्रताल के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। समुद्र तल से करीब 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा पर्यटकों के लिए सस्ती सुविधा देगी। लगभग 500 रूपये में सैलानी अटल टनल रोहतांग के साथ चंद्रताल झील की सुंदरता और लाहौल की हसीन वादियों को लुत्फ उठा सकेंगे। इन बसों के चलने से जनजातीय जिला के पर्यटन को नए पंख लेगेंगे। आरएम मंगल चंद ने कहा कि स्थानीय लोगों को परिवहन की सुविधा देने के मकसद से चार जुलाई को निगम द्वारा काजा से त्रिलोकनाथ के लिए भी 37 सीटर बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

कहा कि इन सभी बस सेवाओं का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा द्वारा किया जाएगा। कहा कि पहले चरण में काजा से त्रिलोकीनाथ के लिए चलने वाली इस बस को 15 दिन के ट्रायल पर चलाया जाएगा। यदि यात्रियों की संख्या रहती है तो बस सेवा निरंतर रहेगी। उन्होंने बताया कि चंबा जिला के किलाड़ से चंबा के लिए भी बस सेवा का ट्रायल पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें