फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे बोले- बड़े नेताओं में गुटबाजी, कार्यकर्ताओं में सब ठीक

Sun, 20 Aug 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि बड़े नेताओं में गुटबाजी है, जो अब खत्म हो जाएगी। सामान्य कार्यकर्ताओं में सब ठीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन


कुल्लू के ढालपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष के बीच कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा कर दी है।

ये लोग एक-दूसरे को उनकी बातों का फीडबैक देते हैं। हालांकि, सीएम इस ओर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। दोनों में कोई झगड़ा नहीं है। बस भ्रम है, जिसे सही कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने मंडी में दिल की बात कह दी है। अभी दोनों के दिल में कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहा- आत्मचिंतन करने की सख्त जरूरत

खबरों से नुकसान के लिए जिम्मेदार हम स्वयं है। आत्मचिंतन करना चाहिए। कहा कि आज हम सभी कठिन परिस्थिति में जा रहे हैं। टिकट मांगना सभी का अधिकार है। आवेदन पत्र का विश्लेषण करने के बाद ही टिकट तय होता है। कहा कि बहुत से लोगों ने बोला कि हिमाचल का काम बिगड़ गया है।

नेताओं में झगड़े हैं। एक-दूसरे को नहीं देखते हैं। कश्मीर में पत्थर फेंकने की घटना से मोदी सरकार को कुछ नहीं लेना है। कहा कि वे युद्ध से भय निर्माण करने का काम कर रहे हैं और युद्ध के नाम पर ही सरकार चलाना चाहते हैं। एक-दूसरे को धमकाने की बात नहीं करनी चाहिए। कहा कि मोदी सरकार ने झूठे आश्वासन देकर जनता को ठगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें