फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुलदीप तनवर बोले- सीपीआईएम 10 अगस्त को देश भर में करेगा जेल भरो आंदोलन

Fri, 03 Jul 2026 04:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

10 अगस्त को देश के हर राज्य और जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने कही। 
विज्ञापन
सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को देश के हर राज्य और जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने कही। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देश के हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। डॉ. कुलदीप तनवर ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 29 जुलाई को जितने भी जनवादी संगठन हैं, उनकी बैठक होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी 10 अगस्त को केंद्र सरकार की किसान, मजदूर और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के हर जिले में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी और अपनी गिरफ्तारियां देगी। उन्होंने कहा कि इस सफल बनाने के लिए सीपीआईएम हर जिला में बैठकें आयोजित कर रही है और एक महीने के अंदर इसकी प्रभारी योजना तैयार कर लेगी। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, आशीष कुमार, सतपाल मान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें