फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुलदीप पठानिया बोले- एपीएमसी घाटे में नहीं, अपने संसाधनों से खरीदीं गाड़ियां

Fri, 13 Feb 2026 08:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एपीएमसी बिलासपुर कार्यालय पहुंचे पठानिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एपीएमसी की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। संस्था अपने आय के स्रोतों से कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
एपीएमसी हिमाचल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपीएमसी अध्यक्षों के लिए गाड़ियों की खरीद को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच एपीएमसी हिमाचल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पष्ट कहा कि सरकार भले ही घाटे में हो, लेकिन एपीएमसी घाटे में नहीं है। अध्यक्षों के लिए गाड़ियों की खरीद अपने संसाधनों से की गई है। उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एपीएमसी बिलासपुर कार्यालय पहुंचे पठानिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एपीएमसी की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है। संस्था अपने आय के स्रोतों से कार्य कर रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं करने में सक्षम है। उन्होंने एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सहित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। किसानों, बागवानों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


पठानिया ने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्ष में एपीएमसी को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंडियों में आधारभूत ढांचे के विकास, सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।पठानिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना है। इसके लिए मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एपीएमसी कार्यालय और मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें