फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही मासूम बच्ची को प्राइवेट बस ने कुचला, मौके पर मौत

Mon, 13 Nov 2017 06:12 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत खुंडियां में एक निजी बस ने सुबह करीब सवा 8 बजे निजी स्कूल में पढ़ने जा रही छह वर्षीय सिमरन पुत्री रविंद्र कुमार निवासी नाहलियां को कुचल दिया। सिमरन आदर्श विद्या मंदिर लाहड़ू खुंडियां में पढ़ती थी।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के घटनास्थल पर दो घंटे तक भी नहीं आने पर हजारों लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और टायरों की हवा निकाल दी।

भीड़ इतनी उग्र हो गई कि बस को आग के हवाले करने की भी कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने ज्वालाजी-पालमपुर मार्ग करीब 1 घंटा और ज्वालाजी-खुंडियां-सुजानपुर रोड करीब 4 घंटे तक जाम रखा। हालात बिगड़ते देख बाजार को बंद करवा दिया गया। चार घंटे तक मासूम की लाश बीच बाजार में बस के नीचे पड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला भी पहुंचे

करीब साढ़े ग्यारह बजे डीएसपी योगेश दत्त जोशी मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद एसडीएम ज्वालामुखी भी पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। परिजन मांग करते रहे कि बस का मालिक और ड्राइवर को घटनास्थल पर लाया जाए।

प्रशासन की ओर से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर भीड़ शांत हुई और बच्ची को उठाने दिया गया। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि आरोपियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस को कब्जे में ले लिया है।

घटनास्थल पर भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला समेत कई नेता भी पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया। चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल करवाया गया है। डीएसपी ने कहा कि दुर्घटना के बाद हिंसक हुए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें