फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कंगना रणौत बोलीं- राहुल गांधी के कारण भारत का दुनिया में बन रहा मजाक

Sat, 08 Nov 2025 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ ( किन्नौर)।

सार

 कंगना रणौत ने राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने की हद कर दी है। 
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सांसद कंगना रणौत ने राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने की हद कर दी है। वह आए दिन संविधान और चुनाव आयोग का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कारण भारत का दुनिया में मजाक बन रहा है। हाल ही में उन्होंने विदेशी मॉडल का फोटो दिखाकर आरोप लगाए। अब वह मॉडल भी देश के लोगों से नाराज है।

विज्ञापन


सता में नहीं आने के कारण राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। किन्नौर में संसदीय फंड के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फंड जारी किया जाएगा। जो कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं, उसमें कुछ रुकावटें आती हैं। कभी प्रशासन समय नहीं मिल पाता है। इसी को लेकर सांसद बीच-बीच में समीक्षा बैठक करते हैं। कंगना ने स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को केंद्र से उठाएंगी। 

विज्ञापन

फिर फिसली कंगना की जुबान, वंदे मातरम की जगह वंदे भारत की 150वीं वर्षगांठ कहा
अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। किन्नौर के रिकांगपिओ में शुक्रवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम व रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान सांसद कंगना रणाैत की जुबान फिसल गई। कंगना ने मंच से अपने संबोधन में वंदे मातरम की जगह वंदे भारत की 150वीं वर्षगांठ कहा दिया। कंगना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा। बता, दें शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सृजन के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें