फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने त्यागा अन्न-जल

Mon, 04 Sep 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला त्रैणा (चंबा) में तैनात अंशकालीन जलवाहक एवं संघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने अन्न-जल त्याग दिया है। सोमवार को स्कूल में अपना आंदोलन शुरू करते हुए पहले गजेंद्र ने ड्यूटी दी, उसके बाद स्कूल में ही डेरा जमा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे जलवाहकों के नियमितीकरण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और विभाग उनकी मांगों को अनसुना कर रहे हैं। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक वे अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे।

दूसरी ओर, जलवाहकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष के आंदोलन की जानकारी दी। जलवाहकों ने उपायुक्त को बताया कि वे 14 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा और पुलिस सुरक्षा दी जाए

बताया कि स्वास्थ्य, पशुपालन और अन्य विभागों में उन्हें मर्ज किया जाना था, लेकिन इसके लिए अब आठवीं पास की शर्त लगा दी गई है। यह सरासर गलत है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से आग्रह किया है कि इस शर्त को हटाया जाए। साथ ही बिना शर्त जलवाहकों को नियमित किया जाए। 

ग्राम पंचायत पल्यूर के वार्ड द्रबला की सदस्य सुरेखा ने बताया कि त्रैणा स्कूल उनके वार्ड के तहत आता है। यहां अंशकालीन जलवाहक के प्रदेशाध्यक्ष ने अन्न-जल त्याग कर मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में जल्द स्वास्थ्य सुविधा तथा पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें