फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जल शक्ति विभाग में महिला कर्मचारी से मारपीट, तृतीय श्रेणी कर्मचारी निलंबित

Sun, 03 Sep 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, अर्की (सोलन)

सार

अधिशासी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कर्मचारी से मारपीट के मामले में उपमंडल अर्की के जल शक्ति विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी का निलंबन कर दिया गया है। निलंबन की बाद कर्मचारी को अपनी सेवाएं बद्दी डिवीजन में देनी होंगी। गौरतलब है कि आरोप है कि बीते 16 अगस्त को अर्की डिवीजन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारी कृष्ण वर्मा ने किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट की थी।

विज्ञापन


महिला ने थाना अर्की में केस दर्ज करवाया था। उधर, अधिशासी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि महिला के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के आधार पर तुरंत प्रभाव से कर्मचारी कृष्ण वर्मा को अनुभाग बलेरा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। जांच के बाद अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें