फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े ने खाया जहर, तीन माह पहले हुई थी शादी

Sun, 14 Jan 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले एक नवविवाहित प्रवासी जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उनको ऊना अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले के बारे में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी दंपति रामपाल (25) और उसकी पत्नी चमेली (19) निवासी जोधपुर राजस्थान ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

जोड़े ने इस कारण खाया जहर

परिजनों ने उनको ऊना अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों के परिजनों की मानें तो दंपती ने हाल ही में तीन माह पहले शादी की थी। शादी के बाद चमेली के मायका पक्ष के परिजनों ने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिससे दोनों परेशान चल रहे हैं। 

बिरादरी के लोग प्रेम प्रसंग के चलते की गई शादी के खिलाफ हैं और उनको दंडित करने पर उतारू हैं। इसके चलते दोनों ने शनिवार को आत्महत्या करने का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें