फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drought Hit: सूखे की मार, मुरझाने लगीं टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां, फसलों की ग्रोथ भी रुकी

Thu, 30 May 2024 10:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सूखे का असर फसलों पर पड़ रहा है। बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में तो शिमला मिर्च की अधिकतर फसल नष्ट हो गई है, जबकि टमाटर भी सूखे की चपेट में आना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
धूप की तपिश से मुरझाई टमाटर की फसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले में बारिश न होने से टमाटर-शिमला सहित अन्य सब्जियां मुरझा गई हैं। बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में तो शिमला मिर्च की अधिकतर फसल नष्ट हो गई है, जबकि टमाटर भी सूखे की चपेट में आना शुरू हो गया है। इसके अलावा सब्जियों की ग्रोथ और प्लम का आकार भी छोटा रह गया है। अधिक गर्मी से समय से पहले ही पकना शुरू हो गए हैं। यदि एक-दो दिन में बारिश नहीं होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन




जिले की करीब पांच हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के नष्ट होने का खतरा मंडरा गया है। इसके अलावा गुठलीदार, सेब समेत अन्य फलों पर भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान से सब्जियां सूखकर नष्ट होने लगी हैं। इसमें सबसे अधिक नुकसान टमाटर और शिमला मिर्च को पहुंच रहा है। जिले में 8100 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की खेती होती है। 90 प्रतिशत किसानों की आय का मुख्य साधन टमाटर ही है। जिले के 65 प्रतिशत किसान खेतीबाड़ी के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। सिंचाई वाले क्षेत्रों में तो रोजाना पौधों की सिंचाई हो रही है, लेकिन बारिश पर निर्भर फसलें नष्ट होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. आरसी चौधरी ने बताया कि किसान बारिश के इंतजार में हैं। सूखे से टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों को अधिक नुकसान पहुंच रहा है। शिमला मिर्च के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। समय पर बारिश न हुई तो फसलें नष्ट हो जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें