फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रधानमंत्री मोदी के दिल के करीब: जयराम

Wed, 30 Sep 2020 06:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
सीएम जयराम रोहतांग पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है। वे इसे अपना घर मानते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात मनाली में अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कही। कहा कि कोरोना के चलते करीब सात माह बाद पीएम किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इससे पूर्व वे केवल अयोध्या में रामलला मंदिर के स्थापना समारोह में शामिल हुए थे। यह पीएम का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव ही है, जो टनल के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सपना सामरिक महत्व की महत्वाकांक्षी टनल के उद्घाटन के साथ मोदी पूरा करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री साउथ पोर्टल में बीआरओ के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जवानों से रूबरू होंगे। नॉर्थ पोर्टल में टनल का उद्घाटन कर बस को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से मोदी का काफिला सिस्सू पहुंचेगा। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर सोलंगनाला में जनसभा करेंगे। कहा कि 3200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू के लोगों को 12 महीने आने-जाने की सुविधा मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री से हिमाचल हित पर भी चर्चा होगी। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को मनाली में ही रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें