फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका, एक और निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 30 Jun 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक और निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। हिमाचल के इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान भाजपा में शामिल हो गए। हाल ही में चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा के साथ चले गए थे।
विज्ञापन


विस चुनाव से पहले भाजपा दो निर्दलीय विधायकों को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो गई है। बलवीर वर्मा की तरह ही मनोहर धीमान भी कांग्रेस से एसोसिएट थे। धीमान का भाजपा के साथ जाना पहले से ही तय था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ज्वाली में आधिकारिक घोषणा कर उन्हें शामिल किया। भाजपा में शामिल होने पर विधायक मनोहर धीमान को नड्डा ने भाजपा का पटका भी पहनाया।

इस मनोहर धीमान ने कहा कि मैं भाजपा का कर्मठ सिपाही हूं तथा पार्टी जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह बखूबी निभाएंगे। बलवीर वर्मा के भाजपा में जाने के बाद मनोहर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की थी। इसके बावजूद कांग्रेस नेता धीमान को भाजपा में जाने से नहीं रोक पाए। अब प्रदेश में केवल दो ही निर्दलीय विधायक किरनेश जंग और पवन काजल कांग्रेस के साथ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें