फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Transfer: हिमाचल सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात एचएएस और दो एचपीएसएस अधिकारियों के तबादले

Wed, 01 Jul 2026 04:58 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को सात एचएएस और दो एचपीएसएस अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। सुरेंद्र मोहन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का सीईओ बनाया गया है, जबकि प्रोमिला शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिक्षा, ग्रामीण विकास, गृह और अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सात हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और दो हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (एचपीएसएस) अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन


जारी आदेशों के अनुसार मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कनवाल से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं सुरेंद्र मोहन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास का दायित्व भी पूर्ववत संभालेंगे।

डॉ. स्वाति गुप्ता को प्रशासनिक सुधार विभाग में संयुक्त सचिव के साथ प्रशिक्षण एवं विदेशी नियुक्ति तथा सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रोमिला शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग, सुख राम को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके चलते रंजना शर्मा को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

पदोन्नति के बाद मोनिका सूद को शिक्षा विभाग और प्रवीण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी जय प्रकाश को गृह विभाग में अवर सचिव बनाया गया है, जबकि कपिल मोहन को कृषि विभाग के अवर सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

सरकार की ओर से जारी इन आदेशों को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जारी हो सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें