यात्रियों के मुताबिक चालक ने नशा किया हुआ था और सही तरीके से बस नहीं चला रहा था। यात्रियों को दुर्घटना होने की आशंका बन गई थी। जब यात्रियों ने उसे सही तरीके से बस चलाने के लिए कहा तो वह बस को छोड़कर भाग गया। इस कारण यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों ने निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया। इसके बाद जब काफी समय तक चालक वापस बस चलाने के लिए नहीं आया तो परिचालक ने आरएम हमीरपुर राहुल कुमार को सूचना दी। वहीं, अन्य बस के चालक को बस सहित शिमला के लिए रवाना किया गया। इसके बाद निगम प्रबंधन ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दी।
बस को छोड़कर भागे चालक को निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य चालक की सुविधा दी गई थी। पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दी गई है। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीपुर