फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गृह रक्षा विभाग में होगी 700 स्वयंसेवकों की भर्ती, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 24 Feb 2026 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश गृह रक्षा विभाग में 700 स्वयंसेवकों की भर्ती होगी। विभाग ने इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग में 700 स्वयंसेवकों की भर्ती होगी। विभाग ने इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं। 700 पदों में से 358 पद सामान्य ड्यूटी (पुरुष), 167 पद सामान्य ड्यूटी (महिला), 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड ड्राइवर तथा 25 पद तकनीकी ट्रेड्समैन के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र और मैट्रिक प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक, 10+2 या अन्य निर्धारित योग्यता प्राप्त की हो। अग्निपथ योजना के तहत सेवामुक्त अग्निवीर भी निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों के अधीन पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 45 दिन का बेसिक प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें