प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल न्यायिक सेवा में तैनात जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तबादला आदेश जारी किए हैं। 18 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया गया है।
प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल न्यायिक सेवा में तैनात जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तबादला आदेश जारी किए हैं। 18 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। ऊना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात भूपेश शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला बदला गया है। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ऊना में कार्यरत भुवनेश अवस्थी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर ऊना में ही तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर में कार्यरत अजय मेहता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर धर्मशाला में लगाया गया है। रजिस्ट्रार लोकायुक्त ज्योत्सना डडवाल को रजिस्ट्रार मानवाधिकार आयोग में प्रतिनियुक्ति के आधार पर तैनात किया गया है। मानवाधिकार आयोग शिमला में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत बरेंद्र ठाकुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर में तैनात किया गया है। हाईकोर्ट ने इन सभी न्यायिक अधिकारियों का तबादला तुरंत प्रभाव से किए जाने के आदेश जारी किए हैं।