फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को किया तलब, अवमानना याचिका की सुनवाई करते दिए आदेश

Thu, 11 Aug 2022 11:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/हमीरपुर

सार

 न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने शिक्षा सचिव को आगामी 22 अगस्त तक अदालत के निर्णय को लागू करने के आदेश दिए हैं।  ऐसा न करने पर शिक्षा सचिव को अदालत के समक्ष तलब किया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी शिक्षकों की प्रवक्ता पदोन्नति के लिए डीपीसी प्रक्रिया में हो रही देरी पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने शिक्षा सचिव को आगामी 22 अगस्त तक अदालत के निर्णय को लागू करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर शिक्षा सचिव को अदालत के समक्ष तलब किया गया है। रविंद्र सिंह की ओर से दायर अवमानना याचिका में अदालत ने यह आदेश पारित किए।  उच्च न्यायालय ने सात जनवरी 2022 को पारित निर्णय में स्पष्ट किया था कि टीजीटी शिक्षक रविंद्र सिंह और ऐसे अन्य शिक्षक इतिहास विषय में रिक्त पड़े प्रवक्ता पदों पर पदोन्नत किए जाएं।

विज्ञापन


जिसके लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक तीन माह यानि सात अप्रैल 2022 तक पूर्ण की जाए। याचिकाकर्ता रविंद्र कुमार की बतौर टीजीटी पद पर पांच साल सेवाकाल वर्ष 2014 में पूरा हो गया था। कई बार उसका नाम पदोन्नति के लिए भेजा गया।  शिक्षा विभाग में प्रवक्ता इतिहास के 95 पद रिक्त रहने पर भी प्रार्थी को पदोन्नति नहीं मिली। उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए थे कि इतिहास विषय में विशेष डीपीसी करते हुए प्रार्थी और ऐसे अन्य पात्र शिक्षकों को टीजीटी से प्रवक्ता पदोन्नति दी जाए।  शिक्षा विभाग अदालत की ओर से पारित आदेशों को लागू नहीं कर सका। 

डीपीसी प्रक्रिया अविलंब शुरू करे विभाग
टीजीटी कला संघ प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि टीजीटी से प्रवक्ता और हेडमास्टर पदोन्नतियों के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण होने पर डीपीसी में और विलंब अपेक्षित नहीं है। शिक्षा विभाग पदोन्नति सूचियां शीघ्र जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें