हिमाचल हाईकोर्ट में एचआरटीसी के 166 हड़ताली कर्मचारियों पर चल रहे अवमानना मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शंकर सिंह ठाकुर को छोड़ कर शेष 165 कर्मचारियों ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने इनके खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले को बंद करने के आदेश पारित किए।
कोर्ट ने शंकर सिंह ठाकुर को 5 सितंबर तक कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। एचआरटीसी कर्मचारियों पर आरोप था कि इन्होंने हड़ताल पर रोक के बावजूद 14 जून को हड़ताल की।