फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, विधि मंत्रालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश

Fri, 12 Aug 2022 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 विधि मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त को जारी अधिसूचना के तहत सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त न्यायाधीश सुशील कुकरेजा अभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला में तैनात है। 
विज्ञापन
नवनियुक्त न्यायाधीश हिमाचल हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दो नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। विधि मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त को जारी अधिसूचना के तहत सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

नवनियुक्त न्यायाधीश सुशील कुकरेजा अभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला में तैनात है।  उनका जन्म 14 अप्रैल 1966 को हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने शिमला से प्राप्त की। वर्ष 1989 में इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत की।  वर्ष 2004 में वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायिक परीक्षा में प्रथम रहे और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर उन्हें नाहन में तैनात किया गया। वर्ष 2008 में इन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदोन्नत किया गया।

 5 अगस्त 2021 से यह शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हैं। नवनियुक्त न्यायधीश वीरेंद्र सिंह प्रदेश हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर तैनात है। इनका जन्म 14 नवंबर 1966 को सोलन जिला में हुआ। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से हुई और कानून की पढ़ाई इंदौर विश्वविद्यालय से की। वर्ष 1992 में इन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।  वर्ष 2006 में इन्हें हिमाचल उच्च न्यायिक सेवाओं में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात किया गया। वर्ष 2008 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया। 21 दिसंबर 2018 से यह हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें