फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: बीबीएमबी से निकाले गए कर्मियों को मिलेगा मुआवजा, 44 याचिकाएं हाईकोर्ट ने की खारिज

Tue, 10 Nov 2026 10:26 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बीबीएमबी और पुराने कामगारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में श्रमिकों के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने बोर्ड की 44 याचिकाएं खारिज कर लेबर कोर्ट के मुआवजा संबंधी आदेश को बरकरार रखा।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और दशकों पहले नौकरी से हटाए गए कामगारों के बीच लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद में श्रमिकों को राहत दी है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने बीबीएमबी की 44 रिट याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही अदालत ने सेंट्रल गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, चंडीगढ़ के मुआवजा देने संबंधी आदेश को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


यह मामला नरोत्तम राम सहित 44 मामलों के कामगारों से जुड़ा है। इन श्रमिकों ने 1970 के दशक में ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना और अन्य निर्माण कार्यों में सेवाएं दी थीं। कामगारों का आरोप था कि बोर्ड ने उन्हें बिना पूर्व सूचना और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाए नौकरी से हटा दिया था। इसके बाद नई भर्तियों के दौरान भी उन्हें प्राथमिकता नहीं दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

बीबीएमबी ने जिम्मेदारी से किया था इनकार
बीबीएमबी की ओर से अदालत में दलील दी गई कि संबंधित कामगार ब्यास कंस्ट्रक्शन बोर्ड के अधीन कार्यरत थे। इसलिए उनकी सेवा से जुड़ी देनदारियों के लिए बीबीएमबी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, हाईकोर्ट ने बोर्ड की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित रहते हैं। इसी आधार पर लेबर कोर्ट के मुआवजा संबंधी आदेश को बरकरार रखा गया।

सेवा अवधि के हिसाब से मिलेगा मुआवजा
हाईकोर्ट ने माना कि इतने लंबे समय के बाद कामगारों को दोबारा नौकरी पर बहाल करना व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में लेबर कोर्ट की ओर से तय किया गया मुआवजा उचित है। अदालत ने निर्देश दिए कि पहले से जमा मुआवजा राशि संबंधित कामगारों के बैंक खातों में सत्यापन के बाद सीधे जारी की जाए। लेबर कोर्ट के आदेश के अनुसार मुआवजे की राशि सेवा अवधि के आधार पर तय होगी। पांच साल या इससे अधिक सेवा करने वाले कामगारों को 9 प्रतिशत सालाना ब्याज सहित 50 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, एक से पांच साल तक सेवा देने वाले श्रमिकों को 9 प्रतिशत सालाना ब्याज सहित 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। एक साल से कम सेवा करने वाले कामगार मुआवजे के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें