सीएम जयराम ठाकुर बुधवार को कांगड़ा के धर्मशाला में होम आइसोलेशन संजीवनी किट का शुभारंभ करने के बाद हेलीकाप्टर से शिमला लौट रहे थे। शिमला में खराब मौसम की सूचना मिलते ही बिलासपुर प्रशासन को सूचना मिली कि सीएम की आपात लैंडिंग बिलासपुर के लुहणू मैदान में होगी। करीब पांच घंटे इंतजार के बाद शाम करीब 6:30 बजे सीएम लुहणू मैदान पहुंचे।
जिला प्रशासन को बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे सीएम का हेलीकाप्टर बिलासपुर में लैंड करवाने की सूचना दी गई। इसके बाद पूरा सरकारी अमला लुहणू में सीएम का इंतजार करता रहा। शाम करीब 6:30 बजे सीएम का हेलीकाप्टर लुहणू मैदान में उतरा। इसके बाद पूरे बंदोबस्त के साथ उन्हें जिला प्रशासन ने पुलिस की निगरानी में उन्हें सोलन की सीमा तक छोड़ा।