फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दादा ने पोते पर चला दी गोली, हालत गंभीर; मंडी जिले की घटना; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

Mon, 23 Mar 2026 10:21 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
बंदूक से फायर करने के मामले में पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक कलह की वजह से एक दादा ने अपने 22 वर्षीय पोते उमेश कुमार पर बंदूक से फायर कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रिंज गांव निवासी भादरू राम घर पर अकेले मौजूद थे जबकि अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। रात करीब 8 बजे अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर दूर फेंक दी और घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया। भादरू राम के पास बंदूक आत्मरक्षा के लिए थी और इसका लाइसेंस वर्ष 2004 में जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें